भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधन (HINDI)

आज भारत के राष्ट्रपति के रूप में मेरे चार वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख गतिविधियों के चार संकलनों की प्रथम प्रतियां उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी से प्राप्त करके मुझे प्रसन्नता हुई है। इन पुस्तकों का विमोचन करने के लिए मैं आपको धन्यवाद देती हूं। इन पुस्तकों पर कार्य करने वाले प्रकाशन विभाग और राष्ट्रपति भवन के सभी लोगों की मैं सराहना करती हूं।


