भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति का निशान प्रदान करने के अवसर पर संबोधन (HINDI)
आज, मुझे सिक्किम पुलिस को असाधारण सेवा के लिए ‘राष्ट्रपति का निशान’ प्रदान करके अत्यंत प्रसन्नता हुई है। यह सम्मान सिक्किम पुलिस के सभी सदस्यों के लिए गर्व का विषय है। मैं इस बल से जुड़े सभी पूर्व और वर्तमान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देती हूं। आज की parade में भाग लेने वाले सभी पुलिसकर्मियों को शानदार प्रदर्शन के लिए मैं विशेष बधाई देती हूं।







