भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तीकरण महा सम्मेलन में सम्बोधन

जनजातीय समुदाय के सशक्तीकरण के लक्ष्य पर केन्द्रित इस महा- सम्मेलन में उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं ब्रह्माकुमारी संस्था को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हार्दिक बधाई देती हूँ।






