भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधन
देश और समाज में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करने वाले इस आयोजन में आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। मैं सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह अवसर, नारी शक्ति की उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ-साथ उनके सशक्तीकरण के लिए संकल्प लेने का अवसर भी है। मुझे बताया गया है कि #SheLeadsBharat थीम के अंतर्गत, आज सुबह इंडिया गेट से विजय चौक तक ‘शक्ति वॉक’ का आयोजन किया गया। उस वॉक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया और विकसित भारत की राष्ट्रीय यात्रा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। मैं उन सभी प्रतिभागियो






