भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का विंध्यगिरि के जलावतरण समारोह में संबोधन

मैं, विंध्यगिरी के जलावतरण के अवसर पर यहां आकर बहुत प्रसन्न हूं। यह आयोजन भारत की सामुद्रिक क्षमताओं के संवर्धन की दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है। विंध्यगिरि स्वदेशी जलयान निर्माण के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में भी बढ़ाया गया एक कदम है।

सभी को मेरी राम राम सा!
यह मेरे लिए हर्ष का विषय है कि आज मुझे डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नाम पर स्थापित बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं आज डिग्री,पुरस्कार और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देती हूं। मैं इस विश्वविद्यालय के स्वच्छ और हरित परिसर से बहुत प्रभावित हूं।मुझे य



