कंबोडिया नरेश महामहिम नोरोडोम सिहामोनी के सम्मान में आयोजित भोज में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण
भारत के लोगों, सरकार, और अपनी ओर से, मैं महामहिम नरेश नोरोडोम सिहामोनी और आपके प्रतिनिधिमंडल का भारत में हार्दिक और सौहार्द पूर्ण स्वागत करती हूं।
भारत की आपकी पहली यात्रा का विशेष महत्व है। आपके दिवंगत पिताजी, महाराज नोरोडोम सिहानोक लगभग छह दशक पहले, इसी राष्ट्रपति भवन परिसर में पधारे थे। उस समय के भारतीय नेतृत्व के साथ उनके विश्वास और दोस्ती के संबंधों ने आज के हमारे घनिष्ठ संबंधों की नींव रखी।
यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि आप वैशाख के शुभ महीने, और अपने जन्म दिन के कुछ ही दिनों बाद, यहां आए हैं। हम कामना करते हैं कि आने वाले वर्ष आपके लिए सुखद और सफल हों।



आज पुरस्कार प्राप्त करने वाले आप सभी विजेताओं को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। अपनी प्रतिभा, निष्ठा और परिश्रम के बल पर आप सबने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान अर्जित किया है। इसके लिए मैं आप सबकी सराहना करती हूँ। Geoscience के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर आप सबने देश की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी की है। इसके लिए मैं आप सबकी प्रशंसा करती हूँ।



