भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का सूरीनाम के सर्वोच्च पुरस्कार,"GRAND ORDER OF THE CHAIN OF THE YELLOW STAR" से सम्मानित किये जाने के अवसर पर सम्बोधन

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का सूरीनाम के सर्वोच्च पुरस्कार,"
सूरीनाम के सर्वोच्च पुरस्कार, "Grand Order of the Chain of the Yellow Star” से नवाज़ा जाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।

सूरीनाम में आप सबके साथ होना मेरे और मेरे प्रतिनिधि मण्डल के लिए एक बेहद सुखद अनुभव है। आप सब के प्यार भरे स्वागत और आतिथ्य से हम अभिभूत हैं। मैं इस अवसर पर भारत के 140 करोड़ से अधिक लोगों की ओर से, सूरीनाम के हमारे भाइयों और बहनों के लिए स्नेह संदेश और शुभकामनाएं लायी हूं ।

