भारतीय प्रबंधन संस्थान, काशीपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी का अभिभाषण

मेरे लिए, तीन वर्ष पूर्व स्थापित भारतीय प्रबंधन संस्थान, काशीपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपस्थित होना एक सुखद और गौरवपूर्ण अवसर है। आज, जब स्नातकोत्तर कार्यक्रम के 37 विद्यार्थियों के प्रथम बैच ने अपना प्रबंधन डिग्री पाठ्यक्रम पूरा किया है, इस संस्थान को अपनी स्थापना के बाद एक प्रमुख उपलब्धि प्राप्त करने पर गौरवान्वित होना चाहिए।






मैं, सबसे पहले भारतीय नौसेना और महादेई के कप्तान को, अकेले, बिना रुके, बाहरी सहायता रहित, पूरे विश्व की नौ परिक्रमा, सागर परिक्रमा-II के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर बधाई देता हूं। विश्व के कुछ सबसे जोखिम भरे महासागरों में अकेले, बिना सहायता के समुद्र में निरंतर 150 दिन से अधिक लम्बी समुद्री यात्रा करना एक असाधारण कार्य है। पहली बार एक भारतीय समुद्री यात्री की यह 
