भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का Sri Sathya Sai University for Human Excellence के दीक्षांत समोराह के अवसर पर सम्बोधन (HINDI)

मुझे Sri Sathya Sai University for Human Excellence के इस सुन्दर परिसर में आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। मैं आज डिग्री प्राप्त कर रहे सभी विद्यार्थियों को बधाई देती हूं। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए Honorary Doctorate की उपाधि से सम्मानित किये गए गणमान्य व्यक्तियों को मैं विशेष बधाई देती हूं।
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का National Federation of the Blind के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर सम्बोधन (HINDI)

आज National Federation of the Blind के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे संतोष का अनुभव हो रहा है। मुझे बताया गया है कि यहां देश के अधिकांश राज्यों और Union Territories से लोग उपस्थित हैं। आपकी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के लिए मैं आपकी सराहना करती हूं।
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का FESTIVAL OF LIBRARIES के उद्घाटन समारोह में सम्बोधन (HINDI)

पुस्तकों और पुस्तकालयों से जुड़े लोगों के इस समागम में आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। मैं सभी आयोजकों और प्रतिभागियों की सराहना करती हूं। आप सब अत्यंत महत्वपूर्ण उद्देश्यों को प्राप्त करने के संकल्प के साथ यहां उपस्थित हुए हैं।
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का Network 18 द्वारा आयोजित Rising India - She Shakti कार्यक्रम में संबोधन (HINDI)

महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देने, सम्मानित करने और उसका उत्सव मनाने के इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। मैं इस कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के अथक प्रयासों की प्रशंसा करती हूं। मैं इस आयोजन में भाग लेने वाली women achievers की सराहना करती हूँ, जिन्होंने यहाँ अपनी जीवन-कथा लोगों के साथ साझा की है।
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का वर्ष 2021 और 2022 के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कारो की प्रस्तुति के अवसर पर सम्बोधन (HINDI)

आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर, दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए आपके बीच उपस्थित होकर मुझे बेहद प्रसन्नता हुई है।
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्बोधन (HINDI)
आज हरियाणा के निवासियों ने जिस उत्साह के साथ मेरा स्वागत किया है उसके कारण, राष्ट्रपति के रूप में, आपके राज्य की मेरी पहली यात्रा मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगी।
आज ही कुरुक्षेत्र में गीता-यज्ञ की पूर्णाहुति तथा ‘अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव’ में भाग लेकर मुझे देश की प्राचीन और महान विरासत से जुड़ने का अवसर मिला। उसके बाद NIT कुरुक्षेत्र के दीक्षांत समारोह के दौरान आधुनिक technology को योगदान देने वाली नई पीढ़ी के साथ थोड़ा समय बिताने का अवसर भी मुझे मिला। आज के दोनों समारोह हरियाणा की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और सराहनीय आधुनिक विकास के प्रतीक कहे जा सकते हैं।
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन में सम्बोधन (HINDI)
मध्य प्रदेश में आयोजित इस महिला केन्द्रित सम्मेलन में आकर, यहां की महिला विभूतियों, वीरांगना दुर्गावती, अहिल्या बाई होल्कर, वीरांगना अवन्ती बाई और रानी कमलापति जैसी महान महिलाओं का स्मरण होना स्वाभाविक है। उनकी वीरता और उत्कृष्ट शासन की गाथाएं देश के इतिहास, विशेषकर मध्य प्रदेश के इतिहास के गौरवशाली अध्याय हैं। हमारे आधुनिक लोकतन्त्र को दिशा प्रदान करने वाली महिलाओं में मध्य प्रदेश की सुपुत्री श्रीमती सुमित्रा महाजन जी का नाम बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है। भारत के और मध्य प्रदेश के विकास में, ऐसी असंख्य महिलाओं का अमूल्य योगदान रहा है। आज के इस महिला सम्मेलन के आरंभ में, मैं मध्य प्रदेश त



