कंबोडिया नरेश महामहिम नोरोडोम सिहामोनी के सम्मान में आयोजित भोज में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण (HINDI)
भारत के लोगों, सरकार, और अपनी ओर से, मैं महामहिम नरेश नोरोडोम सिहामोनी और आपके प्रतिनिधिमंडल का भारत में हार्दिक और सौहार्द पूर्ण स्वागत करती हूं।
भारत की आपकी पहली यात्रा का विशेष महत्व है। आपके दिवंगत पिताजी, महाराज नोरोडोम सिहानोक लगभग छह दशक पहले, इसी राष्ट्रपति भवन परिसर में पधारे थे। उस समय के भारतीय नेतृत्व के साथ उनके विश्वास और दोस्ती के संबंधों ने आज के हमारे घनिष्ठ संबंधों की नींव रखी।
यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि आप वैशाख के शुभ महीने, और अपने जन्म दिन के कुछ ही दिनों बाद, यहां आए हैं। हम कामना करते हैं कि आने वाले वर्ष आपके लिए सुखद और सफल हों।

सूरीनाम में आप सबके साथ होना मेरे और मेरे प्रतिनिधि मण्डल के लिए एक बेहद सुखद अनुभव है। आप सब के प्यार भरे स्वागत और आतिथ्य से हम अभिभूत हैं। मैं इस अवसर पर भारत के 140 करोड़ से अधिक लोगों की ओर से, सूरीनाम के हमारे भाइयों और बहनों के लिए स्नेह संदेश और शुभकामनाएं लायी हूं ।





