भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गोवा विधान सभा में अभिभाषण (HINDI)

आज मुझे लोकतन्त्र के इस मंदिर में आप सभी गणमान्य सदस्यों के बीच उपस्थित होकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। आप सभी को इस महत्वपूर्ण संस्था का सदस्य होने की हार्दिक बधाई। आप उस जनता के प्रतिनिधि हैं जो भिन्न- भिन्न धर्म, आस्था और पंथ को मानते हुए भी एक गोवा और एक भारत में विश्वास रखते हैं।






