भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गुजरात विधान सभा में ‘राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन’ के उद्घाटन के अवसर पर संबोधन (HINDI)

गुजरात की इस पावन भूमि पर आना मेरे लिए सदैव एक सुखद अनुभूति होती है। मुझे इस बात की और भी अधिक प्रसन्नता है कि लोकतन्त्र के इस मंदिर में, मैं आपको संबोधित कर रही हूँ। मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने मुख्यमंत्री के रूप में आज दो साल पूरे किए हैं। मै उनको हार्दिक बधाई देती हूँ और कामना करती हूँ कि वे गुजरात की जनता की सेवा निरंतर करते रहें।








