भारत की राष्ट्रपति 27 अप्रैल से 1 मई तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी
राष्ट्रपति भवन : 26.04.2026
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए 27 अप्रैल से 1 मई, 2026 तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में ठहरेंगी।
28 अप्रैल को राष्ट्रपति लोक भवन, शिमला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल द्वारा आयोजित किए जाने वाले भोज में शामिल होंगी।
29 अप्रैल को राष्ट्रपति अटल सुरंग (टनल) का दौरा करेंगी।
30 अप्रैल को राष्ट्रपति, चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वे राष्ट्रपति निवास, मशोबरा में एक स्वागत समारोह का आयोजन करेंगी।
राष्ट्रपति 1 मई को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले सेना प्रशिक्षण कमान, शिमला का दौरा करेंगी।
