भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का उत्तर मैसिडोनिया यात्रा के दौरान प्रेस वक्तव्य
स्कोप्ये : 21.07.2026
डाउनलोड : भाषण
(हिन्दी, 111.75 किलोबाइट)
इस सुंदर देश की यात्रा करके मुझे बेहद खुशी हो रही है। इस यात्रा के दौरान मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल को दिए गए स्वागत और आतिथ्य के लिए मैं हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करती हूं।
हमारे diplomatic relations की स्थापना के बाद से यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की North Macedonia की पहली राजकीय यात्रा है। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत करेगी।
आज सुबह, मेरी महामहिम राष्ट्रपति जी के साथ एक बेहद सार्थक बैठक हुई, जिसके बाद delegation level की वार्ता हुई। हमने द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण आयामों पर चर्चा की, और साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। हमने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और पारस्परिक सम्मान पर आधारित भारत और North Macedonia के बीच घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों की पुनः पुष्टि की।
आर्थिक सहयोग हमारे द्विपक्षीय संबंधों का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ है। हम व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने तथा अपने businesses के बीच घनिष्ठ सहयोग को प्रोत्साहित करने पर सहमत हुए। हम अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने पर भी सहमत हुए। हमने IT, कृषि, food processing, pharmaceuticals, textiles तथा tourism, hospitality और film-making सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। आज आयोजित हो रहा India-North Macedonia Business Forum इन विषयों के लिए एक अच्छा platform प्रदान करेगा।
हम स्वास्थ्य सेवा में सहयोग पर अपने द्विपक्षीय agreement का भी renewal कर रहे हैं। हम स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में, विशेष रूप से पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को बढ़ावा देने हेतु, सहयोग मजबूत करने पर भी सहमत हुए।
सांस्कृतिक और people to people contacts हमेशा से हमारे रिश्तों के मजबूत स्तंभ रहे हैं। Creative industries के क्षेत्र में सहयोग सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण पहलू है।
भारत ने sustainable development को बढ़ावा देने के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय पहल शुरू की हैं। इनमें International Solar Alliance (ISA), Coalition for Disaster Resilient Infrastructure (CDRI), और Global Biofuels Alliance (GBA) शामिल हैं। मैं इन संगठनों में शामिल होने की North Macedonia की मंशा का स्वागत करती हूं। इससे North Macedonia को green energy और disaster resilience को बढ़ावा देने के लिए global best practices और तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।
मैं इस अवसर पर North Macedonia के लिए ITEC training सीटों की संख्या दोगुनी करने के हमारे निर्णय की घोषणा करना चाहूंगी, जिसमें AI के training courses भी शामिल होंगे।
इस यात्रा के दौरान, मैं महामहिम राष्ट्रपति जी के साथ मिलकर स्कोप्ये Museum में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण भी करूँगी। यह भारत की जनता की ओर से North Macedonia की जनता के लिए एक विशेष उपहार है, और हमारे दोनों देशों को एकजुट करने वाले साझा मूल्यों और सिद्धांतों का प्रतीक है।
मैं एक बार फिर North Macedonia की महामहिम राष्ट्रपति जी को उनके उदार आतिथ्य और स्वागत के लिए अपना हार्दिक धन्यवाद देती हूं। मुझे विश्वास है कि मेरी यह यात्रा भारत और North Macedonia के बीच बहुआयामी साझेदारी को और सुदृढ़ करेगी और आने वाले वर्षों में इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
धन्यवाद।
