भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का रोमानिया की राजकीय यात्रा के दौरान प्रेस वक्तव्य
बुखारेस्ट : 23.07.2026
डाउनलोड : भाषण
(हिन्दी, 110.06 किलोबाइट)
सबसे पहले, मैं महामहिम राष्ट्रपति दान, रोमानिया की सरकार तथा यहाँ की जनता द्वारा मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल को दिए गए स्वागत एवं आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करती हूँ।
महामहिम राष्ट्रपति जी के आमंत्रण पर रोमानिया की यात्रा करके मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। भारत के राष्ट्रपति की यह यात्रा तीन दशकों से अधिक समय के अंतराल के बाद हो रही है।
भारत और रोमानिया के बीच सात दशकों से भी अधिक समय से परस्पर विश्वास, सम्मान और सशक्त जन-से-जन संबंधों पर आधारित घनिष्ठ एवं स्थायी मैत्री रही है। समय के साथ हमारी साझेदारी निरंतर सुदृढ़ हुई है और आज यह अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्यों, मजबूत सहयोग तथा भविष्य के प्रति साझा दृष्टिकोण के साथ एक नए चरण में प्रवेश कर रही है।
मित्रों,
आज राष्ट्रपति दान और मेरे बीच हमारी द्विपक्षीय साझेदारी के सभी प्रमुख आयामों पर सार्थक एवं दूरदर्शी चर्चा हुई। हमने पिछले वर्षों में हुई प्रगति की समीक्षा की तथा दोनों देशों की प्राथमिकताओं के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक गहरा करने पर सहमति व्यक्त की।
आर्थिक सहयोग हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने, supply chains को मजबूत बनाने तथा दोनों देशों के उद्योग-जगत के बीच घनिष्ठ सहयोग को प्रोत्साहित करने पर सहमति व्यक्त की। हमने अगले तीन वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है।
European Union में रोमानिया भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। इस वर्ष जनवरी में India-EU Free Trade Agreement के संपन्न होने से हमारे industries तथा skilled professionals के लिए अभूतपूर्व अवसरों के द्वार खुलेंगे।
हमने manufacturing, pharmaceuticals, health, renewable energy, green hydrogen, कृषि उत्पाद एवं fertilisers, science and technology, digital public infrastructure, तथा AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की। यह सहयोग हमारी दोनों अर्थव्यवस्थाओं की परस्पर पूरक क्षमताओं का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ेगा। अपनी यात्रा के दौरान मैं India-Romania Business Forum को भी संबोधित करूँगी।
रक्षा सहयोग भी हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमने नियमित आदान-प्रदान, training, capacity building तथा दोनों देशों के defence industries के बीच घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से इस क्षेत्र में साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की।
मित्रों,
शिक्षा, संस्कृति तथा people to people contacts भारत-रोमानिया संबंधों की आधारशिला हैं, और मुझे खुशी है कि आज हमने इन क्षेत्रों में तीन महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
हम Progamme of Cooperation in Science and Technology के अंतर्गत joint research and development का विस्तार करेंगे।
Bucharest University में India Council for Cultural Relations (ICCR) के सहयोग से India Studies Chair की स्थापना की जा रही है। इससे दोनों देशों की संस्कृति और समाज के प्रति पारस्परिक समझ और अधिक सुदृढ़ होगी। हम आज हस्ताक्षरित हुए MoU के ज़रिए sports के क्षेत्र में भी अपना सहयोग बढ़ाएंगे।
भारत सरकार ने रोमानिया के लिए ITEC कार्यक्रम के अंतर्गत training opportunities को दोगुना करने का निर्णय लिया है। इनमें AI से संबंधित courses भी शामिल होंगे। हमारे विदेश सेवा संस्थान ने Romanian diplomats को आगामी professional course में भाग लेने के लिए प्रशिक्षण अवसर प्रदान किए हैं। इस कार्यक्रम में AI और cyber diplomacy पर विशेष training भी शामिल होंगे।
भारत और रोमानिया के बीच International Solar Alliance के अंतर्गत सहयोग जारी है, जिसका रोमानिया सदस्य है। मैं Coalition for Disaster Resilient Infrastructure (CDRI) तथा Global Biofuels Alliance (GBA) में शामिल होने के रोमानिया के इरादे का स्वागत करती हूँ।
वर्ष 2028 में जब भारत और रोमानिया अपने diplomatic relations के 80 वर्ष पूरे करेंगे, तब हमने इस अवसर को “India-Romania Year of Innovation” के रूप में मनाने पर सहमति व्यक्त की है।
राष्ट्रपति दान और मैंने क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। हमने शांति, संवाद और international law के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया, ताकि वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।
मित्रों,
मैं एक बार फिर राष्ट्रपति दान, रोमानिया की सरकार तथा यहाँ के लोगों के आत्मीय आतिथ्य के लिए धन्यवाद देती हूँ। मुझे आशा है कि जल्द ही मुझे नई दिल्ली में राष्ट्रपति दान का स्वागत करने का मौका मिलेगा।
धन्यवाद।
