​ ईरान के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

राष्ट्रपति भवन : 12.09.2026

ईरान इस्लामी गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेश्कियान ने आज, 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

भारत की अपनी पहली यात्रा पर राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान ईरान से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने ईरान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रतापूर्ण संबंधों पर चर्चा की, जिनमें दोनों देश के बीच घनिष्‍ठ सांस्‍कृतिक संबंध और लोगों के बीच आपसी संबंध शामिल हैं। राष्ट्रपति ने क्षेत्र में स्थायी शांति के प्रयासों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और संघर्षों का समाधान संवाद तथा कूटनीति के माध्यम से किए जाने का आह्वान किया।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता