गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 23.11.2026

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है,गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

गुरु नानक देव जी का‘इक ओंकार’का संदेश वस्तुतः समस्त मानवता की एकता का संदेश है। उन्होंने जाति-पांति,ऊंच-नीच और भेदभाव से मुक्त समाज की स्थापना पर बल दिया तथा प्रेम,करुणा और मानव सेवा को जीवन का आधार बनाने की शिक्षा दी।

उनकी शिक्षाओं में ‘नाम जपो,किरत करो और वंड छको’ का विशेष महत्व है। उन्होंने ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी और परिश्रम से आजीविका अर्जित करने तथा अपनी कमाई को दूसरों के साथ बांटने का संदेश दिया। लंगर की परंपरा के माध्यम से उन्होंने सामाजिक समानता और निःस्वार्थ सेवा का व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किया।

आइए, इस पावन अवसर पर हम गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने तथा सेवा,समानता और सद्भाव के मूल्यों के आधार पर समाज एवं राष्ट्र के कल्याण में योगदान देने का संकल्प लें”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता