चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए
राष्ट्रपति भवन : 06.11.2026
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 06 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में माली, म्यांमार, मेडागास्कर और इक्वेटोरियल गिनी के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए।
निम्नलिखित दूतों ने अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए:
1. महामहिम श्री फातोमा तेरा, माली गणराज्य के राजदूत
2. महामहिम श्री यू ऐ मिन हत्वे, म्यांमार संघ गणराज्य के राजदूत
3. महामहिम श्री मंदेहत्सर जार्जेट, मेडागास्कर गणराज्य के राजदूत
4. महामहिम श्री मिगुएल एजांग अंगुए, इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य के राजदूत
