भारत की राष्ट्रपति ने रक्षा अलंकरण समारोह-II में विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए
राष्ट्रपति भवन : 29.06.2026
Download : Press Release
(हिन्दी, 542.67 किलोबाइट)
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 29 जून, 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-II में विशिष्ट सेवा पुरस्कार (अति विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, परम विशिष्ट सेवा मेडल और सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल) प्रदान किए।
इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति और केंद्रीय रक्षा मंत्री उपस्थित रहे।
