भारत की राष्ट्रपति ने खेल एवं साहस पुरस्कार 2025 प्रदान किए
राष्ट्रपति भवन : 13.11.2026
Download : Press Release
(हिन्दी, 4.78 मेगा बाइट)
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 13 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में खेल एवं साहस पुरस्कार 2025 प्रदान किए।
इस पुरस्कार समारोह में द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2025; अर्जुन पुरस्कार, 2025; तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार, 2024 और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, 2025 प्रदान किए गए।
