भारत की राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 24.01.2026

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल 25 जनवरी, 2026 को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

उनका संबोधन शाम 7 बजे से आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय चैनलों पर प्रसारित होगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और फिर अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण होगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय चैनलों पर रात 9:30 बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन प्रसारित करेगा।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता