भारत की राष्ट्रपति 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी
राष्ट्रपति भवन : 29.06.2026
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 30 जून से 1 जुलाई, 2026 तक आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी।
30 जून को राष्ट्रपति विजयनगरम में आंध्र प्रदेश के केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
1 जुलाई को राष्ट्रपति अनंतपुरमु में आंध्र प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
